देश की खबरें | सरपंच के परिवार से मिलने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मना कर दिया: मंत्री पंकजा मुंडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा है कि उन्होंने मारे गए सरपंच संतोष देशमुख के परिवार से मिलने की कोशिश की थी लेकिन बीड जिले में उनके गांव के हालात को देखते हुए सरपंच के परिवार ने मिलने से मना कर दिया।

छत्रपति संभाजीनगर, 21 जनवरी महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा है कि उन्होंने मारे गए सरपंच संतोष देशमुख के परिवार से मिलने की कोशिश की थी लेकिन बीड जिले में उनके गांव के हालात को देखते हुए सरपंच के परिवार ने मिलने से मना कर दिया।

बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण कर लिया गया था, उन्हें प्रताड़ित किया गया था और उनकी हत्या कर दी गई थी। कथित तौर पर यह हत्या एक पवनचक्की परियोजना से जुड़ी ऊर्जा कंपनी के खिलाफ जबरन वसूली के प्रयासों को रोकने की उनकी कोशिश के कारण की गई।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मंत्री और पंकजा मुंडे के चचेरे भाई धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मीक कराड को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में पंकजा मुंडे ने कहा, ‘‘ मैंने संतोष देशमुख के परिवार से मिलने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपने गांव की स्थिति के कारण इनकार कर दिया। मेरा मसाजोग जाना और घटना पर संवेदनाएं व्यक्त करना मेरा निजी मामला है।’’

राज्य की पर्यावरण मंत्री ने कहा कि मृतक सरपंच के परिवार ने उनसे कहा कि गांव के हालात उनके वश में नहीं हैं और उन्होंने उनसे वहां न आने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उनकी अनुमति लेकर उनसे मिलने जाऊंगी। मेरे दौरे से ज्यादा महत्वपूर्ण परिवार को न्याय मिलना है।’’

सरपंच का परिवार और विपक्षी दल धनंजय मुंडे को मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\