ताजा खबरें | लोकसभा में कारगिल युद्ध के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ (26 जुलाई) के अवसर पर इस युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई लोकसभा में कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ (26 जुलाई) के अवसर पर इस युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।

सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कारगिल युद्ध का उल्लेख किया और कहा कि कल 26 जुलाई को पूरा देश भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता और पराक्रम के अमर प्रतीक कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ मनाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कारगिल युद्ध में हमारी सेना ने कठिन भौगोलिक बाधाओं और प्रतिकूल मौसम का सामना करते हुए राष्ट्रीय संप्रभुता और अखंडता की रक्षा में अपनी असाधारण वीरता, अदम्य साहस, शौर्य और संकल्प का परिचय दिया और विजय प्राप्त की।’’

बिरला ने कहा, ‘‘इस अवसर पर हम अपने वीर सैनिकों को नमन करते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हम उनके परिवारों के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट करते हैं।’’

इसके बाद सभा ने कुछ पल का मौन रखकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

वर्ष 1999 में इसी दिन भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता की घोषणा की थी, जब तोलोलिंग और टाइगर हिल जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों समेत कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों से तीन महीने तक चले संघर्ष के बाद भारत को जीत हासिल हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\