देश की खबरें | केरल में मूसलधार बारिश से पेड़ गिरे, निचले इलाकों में पानी भरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश का रविवार को कहर जारी रहा, जिससे कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भूस्खलन हुआ और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

तिरुवनंतपुरम, 15 जून केरल के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश का रविवार को कहर जारी रहा, जिससे कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भूस्खलन हुआ और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

हालांकि, किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन कई जिलों में मकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

मलप्पुरम जिले के पर्वतीय क्षेत्र कोट्टक्कल में शनिवार शाम हुई भूस्खलन की घटना में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

उत्तरी वायनाड के सुल्तान बाथेरी और दक्षिणी कोट्टायम जिले के चुंगम में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण विशाल पेड़ उखड़ गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

दमकलकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पेड़ों को सड़क से हटाया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कासरगोड़ के निलेश्वरम में एक पेड़ के गिरने से वहां खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

तिरुवनंतपुरम में लगातार भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने नेय्यार बांध से नदी में जल छोड़ने की योजना के बारे में लोगों को सतर्क किया है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह नेय्यार बांध के चारों शटर 20 सेंटीमीटर तक उठाए जाएंगे और नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार