जरुरी जानकारी | दिल्ली में ऑटो रिक्शा, टैक्सी से सफर करना हुआ महंगा, संशोधित किराया अधिसूचित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने बुधवार को तिपहिया (ऑटो रिक्शा) और टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में अब ऑटो और टैक्सी का सफर महंगा हो गया है।

नयी दिल्ली, 11 जनवरी दिल्ली सरकार ने बुधवार को तिपहिया (ऑटो रिक्शा) और टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में अब ऑटो और टैक्सी का सफर महंगा हो गया है।

नए किराये के अनुसार, ऑटो रिक्शा में शुरुआती 1.5 किलोमीटर के लिए मीटर डाउन (न्यूनतम किराया) करने का शुल्क 25 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है। वहीं इसके बाद प्रति किलोमीटर किराया 9.5 रुपये से बढ़ाकर 11 रुपये कर दिया गया है।

नई दरें नौ जनवरी से प्रभावी हो गई हैं।

ऑटो रिक्शा के लिए प्रतीक्षा (वेटिंग) शुल्क और रात्रि शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन अतिरिक्त सामान के लिए किराया 7.50 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है।

टैक्सी में वातानुकूलित और गैर-वातानुकूलित वाहनों के लिए पहले किलोमीटर का मौजूदा किराया 25 रुपये था, जो अब बढ़कर 40 रुपये हो गया है। मीटर डाउन करने के बाद प्रति किलोमीटर के लिए किराया गैर-वातानुकूलित वाहनों में 14 रुपये से बढ़कर 17 रुपये और वातानुकूलित वाहनों में 16 रुपये से बढ़कर 20 रुपये कर दिया गया है।

रात्रि शुल्क (25 रुपये) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रतीक्षा शुल्क 30 रुपये ही है और 15 मिनट के बाद एक रुपये प्रति मिनट की दर से शुल्क लिया जाएगा। अतिरिक्त सामान शुल्क 10 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये कर दिया गया है।

जहां ऑटो रिक्शा के किराये में पिछली बार संशोधन 2020 में किया गया था, वहीं टैक्सी, जिसमें काले-पीले रंग वाली, इकनॉमी (किफायती) और प्रीमियम (महंगी) टैक्सी, के किराये में संशोधन नौ साल पहले 2013 में किया गया था।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में ऑटो रिक्शा और टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी को अधिसूचित करने के लिए उपराज्यपाल वी के सक्सेना के पास 17 दिसंबर, 2022 को फाइल भेजी थी।

राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी की कीमतों में वृद्धि के बाद गठित एक समिति की किराया बढ़ाने की सिफारिशों को दिल्ली सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में मंजूरी दे दी थी।

किराया बढ़ोतरी के मुद्दे पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से ऑटो रिक्शा और टैक्सी संघों के कई प्रतिनिधियों ने मुलाकात की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\