जरुरी जानकारी | ट्रैवल फूड सर्विसेज के आईपीओ को पहले दिन 10 प्रतिशत अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ट्रैवल फूड सर्विसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के पहले दिन 10 प्रतिशत अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, सात जुलाई ट्रैवल फूड सर्विसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के पहले दिन 10 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, इस आईपीओ को 13,90,766 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं जबकि पेशकश 1,34,12,842 शेयरों की की गई है।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के हिस्से को 14 प्रतिशत अभिदान मिला जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को सात प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ। गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को छह प्रतिशत अभिदान मिला।

भारत और मलेशिया के हवाई अड्डों पर ट्रैवल क्विक-सर्विस रेस्तरां और लाउंज व्यवसाय संचालित करने वाली ट्रैवल फूड सर्विसेज ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से करीब 600 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,045- 1,100 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ नौ को बंद होगा।

आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तक कपूर फैमिली ट्रस्ट द्वारा 2,000 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) है।

चूंकि आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस है, इसलिए कंपनी को इससे कोई आय नहीं होगी। कंपनी के शेयर को एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें