खेल की खबरें | ट्रैप निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी ने भारत को सातवां ओलंपिक कोटा दिलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की ट्रैप निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी ने आईएसएसएफ विश्व कप में बृहस्पतिवार को पांचवें स्थान पर रहकर देश को पेरिस ओलंपिक के लिये सातवां कोटा दिलाया ।

बाकू, 24 अगस्त भारत की ट्रैप निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी ने आईएसएसएफ विश्व कप में बृहस्पतिवार को पांचवें स्थान पर रहकर देश को पेरिस ओलंपिक के लिये सातवां कोटा दिलाया ।

देश के शीर्ष खेल प्रशासकों में रहे पूर्व शॉटगन निशानेबाज रणधीर सिंह की बेटी राजेश्वरी ने दिग्गज प्रतिद्वंद्वियों के बीच फाइनल में जगह बनाई लेकिन पदक से चूक गई ।

वह महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली शगुन चौधरी के बाद दूसरी भारतीय बनी ।

फाइनल में वह 30 शॉट में 19 अंक ही हासिल कर सकी ।

पांचों क्वालीफिकेशन दौर में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके 125 में से 120 अंक लेकर छह निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाई थी ।

भारत की मनीषा कीर और प्रीति रजक क्रमश: 23वें और 58वें स्थान पर रहीं ।

भारत की महिला ट्रैप टीम 344 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रही जिसमें राजेश्वरी, प्रीति और मनीषा शामिल थे ।

इटली ने 354 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि आस्ट्रेलिया को रजत और चीन को कांस्य पदक मिला ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड