खेल की खबरें | ट्रैप निशानेबाज भवनीश को अलमाटी विश्व कप में संयुक्त बढत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पेरिस ओलंपिक का कोटा जीत चुके भवनीश मेंदीरत्ता 75 में से सिर्फ दो निशाने चूके और आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को ट्रैप स्पर्धा के पहले दिन संयुक्त बढत बना ली ।

अलमाटी, 26 मई पेरिस ओलंपिक का कोटा जीत चुके भवनीश मेंदीरत्ता 75 में से सिर्फ दो निशाने चूके और आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को ट्रैप स्पर्धा के पहले दिन संयुक्त बढत बना ली ।

फरीदाबाद के 23 वर्ष के मेंदीरत्ता चार अन्य के साथ शीर्ष पर हैं जिनमें विश्व कप और 2020 में तोक्यो ओलंपिक मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा के विजेता स्पेन के अलबर्टो फर्नांडिज शामिल हैं ।

अभी क्वालीफिकेशन के दो राउंड और होने है जिसके बाद छह निशानेबाजों का फाइनल होगा ।

मेंदीरत्ता ने पहले और तीसरे दौर में परफेक्ट 25 का स्कोर किया । वह सिर्फ 28वां और 43वां निशाना चूके ।

भारत के जोरावर संधू 16वें और पृथ्वीरात टोंडाइमन 23वें स्थान पर हैं ।

महिला ट्रैप में श्रेयसी सिंह 70 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर है । मनीषा कीर 22वें और प्रीति रजत 28वें स्थान पर है ।

महिला स्कीट में रजत और कांस्य पदक के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\