जरुरी जानकारी | ट्रांसयूनियन सिबिल के सीईओ राजेश कुमार ने दिया इस्तीफा, भावेश जैन को मिली कमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऋण सूचना कंपनी ट्रांसयूनियन सिबिल लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक राजेश कुमार ने हाल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 12 दिसंबर ऋण सूचना कंपनी ट्रांसयूनियन सिबिल लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक राजेश कुमार ने हाल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

क्रेडिट सूचना कंपनी ने कहा, उसने मुख्य राजस्व अधिकारी भावेश जैन को कुमार के खाली हुए पद पर पदोन्नत किया है। कुमार ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है।

कुमार ने इस्तीफा कब दिया और जैन ने नई भूमिका कब संभाली इसकी सटीक जानकारी नहीं दी गई।

शीर्ष अधिकारी के इस्तीफे की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के सांसद कार्ति चिदंबरम ने लोकसभा में ट्रांसयूनियन सिबिल की आलोचना की थी और कंपनी पर पारदर्शी न होने का आरोप लगाया था।

चिदंबरम ने कहा था कि किसी व्यक्ति के क्रेडिट इतिहास को दर्शाने वाला ‘‘सिबिल स्कोर’’ बैंकों पर ऋण देने के निर्णय में बड़ा प्रभाव डालता है, लेकिन इसमें पारदर्शिता का अभाव है।

ट्रांसयूनियन सिबिल की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा गया कि कुमार द्वारा शुरू किए गए ‘‘महत्वपूर्ण कार्यों’’ को जैन जारी रखेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Noida Supernova Case: डिप्रेशन, बढ़ते कर्ज और वैवाहिक विवाद ने ली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान; 43वीं मंजिल से गिरे संभव जैन, पुलिस ने ₹3 करोड़ गुजारा भत्ते की बात नकारी

Siberia Lab Scare: रूस की एंटी-प्लेग लैब में रिसर्च वर्कर की रहस्यमयी संक्रमण से मौत; सैकड़ों लोग क्वारंटाइन, क्या न्यूमोनिक प्लेग फैलने का है खतरा?

'यह संविधान के मूल पर सीधा प्रहार है': मताधिकार छीनने पर बोले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां; 'बिना नोटिस और सुनवाई के वोटर लिस्ट से नाम नहीं कट सकता'

India-Switzerland Ties: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पारमेलिन का तीन दिवसीय भारत दौरा आज से; पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार और निवेश पर बड़ा फोकस