देश की खबरें | परिवहन विधेयक दो अगस्त को प्राप्त हुआ, अध्ययन करने के लिए समय चाहिए : तेलंगाना राजभवन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना राजभवन ने शुक्रवार को कहा कि सड़क परिवहन भवन का मसौदा उसे दो अगस्त को प्राप्त हो चुका है और राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को इसका अध्ययन करने के लिए कुछ वक्त चाहिए जिसके बाद इसे सदन में पेश किया जा सकेगा।
हैदराबाद, चार अगस्त तेलंगाना राजभवन ने शुक्रवार को कहा कि सड़क परिवहन भवन का मसौदा उसे दो अगस्त को प्राप्त हो चुका है और राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को इसका अध्ययन करने के लिए कुछ वक्त चाहिए जिसके बाद इसे सदन में पेश किया जा सकेगा।
राजभवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विधानसभा का सत्र तीन अगस्त को शुरू हुआ और ‘तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (कर्मचारियों का सरकारी सेवा में नियोजन) विधेयक’ 2023 राजभवन, हैदराबाद को दो अगस्त को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे प्राप्त हुआ।’’
विज्ञप्ति के अनुसार, विधेयक का अध्ययन करने के लिए कुछ और समय की जरूरत है और इस अनुरोध पर फैसला लेने से पहले कानूनी सलाह ली जाएगी।
राज्य कैबिनेट ने हाल ही में टीएसआरटीसी कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों के रूप में नियोजित करने का फैसला लिया है।
राजभवन और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार के बीच संबंध कुछ खास सौहार्दपूर्ण नहीं हैं और राज्यपाल ने कुछ विधेयक वापस भी किए हैं।
राज्य सरकार ने हाल ही में राज्यपाल द्वारा लौटाए गए विधेयकों को फिर से विधानसभा में पारित करने का फैसला लिया है।
राज्यपाल ने इससे पहले आरोप लगाया था कि उनकी यात्राओं/दौरों के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा, जबकि बीआरएस के नेताओं ने उनके काम करने के तरीकों पर सवाल उठाए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)