देश की खबरें | साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता पर्येंकार के कोंकणी कहानी संग्रह का अंग्रेजी में अनुवाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखक प्रकाश पर्येंकार की मूल रूप से कोंकणी में लिखी 13 लघु कथाओं का अनुवाद अंग्रेजी में किया गया है। इन लघु कथाओं में गोवा के वन क्षेत्र सत्तारी के ग्राम जीवन को दर्शाया गया है।

नयी दिल्ली, एक जून साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखक प्रकाश पर्येंकार की मूल रूप से कोंकणी में लिखी 13 लघु कथाओं का अनुवाद अंग्रेजी में किया गया है। इन लघु कथाओं में गोवा के वन क्षेत्र सत्तारी के ग्राम जीवन को दर्शाया गया है।

"द बिटर-फ्रूट ट्री एंड अदर स्टोरीज" में इन 13 कथाओं के माध्यम से, पर्येंकार ने सामाजिक, सांस्कृतिक और कृषि परंपराओं का एक ऐसा जाल बुना है, जो तटीय राज्य के पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों के जीवन को परिभाषित करता है।

‘नियोगी बुक्स’ द्वारा प्रकाशित इन लघु कथाओं का अनुवाद विद्या पई ने किया है। ये कहानियां महादेई नदी की पृष्ठभूमि पर आधारित हैं जो फसलों और उनकी देखभाल करने वाले लोगों को पोषण प्रदान करती है।

पर्येंकार के लेखन में प्राकृतिक दुनिया और भूमि के साथ मानव जीवन के अंतरसंबंधों की गहरी समझ समाहित है। वह क्षेत्र के विविध वनस्पतियों और जीवों, लोक रीति-रिवाजों और धार्मिक परंपराओं और ग्रामीणों के संघर्षों के बारे में लिखते हैं।

कहानियों में ग्रामीणों के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला गया है, जिसमें सरकारी नीतियों का उनकी पारंपरिक जीवन शैली पर पड़ने वाला प्रभाव भी शामिल है।

मूल निवासियों और बाहरी लोगों के बीच संघर्ष इन कहानियों में एक विषय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट