विदेश की खबरें | डब्ल्यूएचओ दल के आने से पहले चीन में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 की उत्पत्ति के स्थान का पता लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दल के बृहस्पतिवार को चीन के दौरे से पहले देश में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं।

बीजिंग,13 जनवरी कोविड-19 की उत्पत्ति के स्थान का पता लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दल के बृहस्पतिवार को चीन के दौरे से पहले देश में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने कहा कि मंगलवार को देश में संक्रमण के 115 नए मामले सामने आए, जिनमें से 107 मामले स्थानीय स्तर पर संक्रमण के हैं वहीं शेष मामले बाहर से आए लोगों से जुड़े हैं।

एनएचसी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सामने आए मामलों में 90 मामले हेबेई प्रांत से ,16 मामले हेईलोंग जियांग प्रांत से और एक मामला शांग्सी प्रांत से सामने आया है।

चीन में मंगलवार तक संक्रमण के 87,706 मामले थे, वहीं 4,634 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है।

चीन में संक्रमण के मामले ऐसे वक्त में बढ़ रहे हैं जब डब्ल्यूएचओ के 10 सदस्यीय दल को इस बात का पता लगाने के लिए वुहान जाना है कि कोविड-19 की उत्पत्ति कहां पर हुई हैं।

चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि दल सिंगापुर से वुहान के लिए उड़ान भरेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड