देश की खबरें | मप्र में चार जिलाधिकारियों समेत नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश सरकार ने रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह क्षेत्र उज्जैन सहित चार जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया।

भोपाल, 13 अप्रैल मध्यप्रदेश सरकार ने रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह क्षेत्र उज्जैन सहित चार जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया।

राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नौ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला किया गया है।

विभाग ने बताया कि उज्जैन, अशोक नगर, हरदा और विदिशा के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है।

उसने बताया कि उज्जैन के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह को स्वास्थ्य सेवाओं का निदेशक बनाया गया है और उनके स्थान पर विदिशा के जिलाधिकारी रोशन कुमार सिंह को तैनात किया गया है।

हरदा के जिलाधिकारी आदित्य सिंह अशोक नगर का जिम्मा संभालेंगे। वह सुभाष कुमार द्विवेदी का स्थान लेंगे। द्विवेदी को जीएडी का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

सिद्धार्थ जैन हरदा के नए जिलाधिकारी होंगे जबकि अंशुल गुप्ता विदिशा जिले के नए जिलाधिकारी होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट