खेल की खबरें | जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में ट्रेनिंग अवकाश शिविर नहीं: जाइल्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के क्रिकेट निदेशक एश्ले जाइल्स ने इंग्लैंड की टीम को चेताया है कि एजियास बाउल में जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में समूह ट्रेनिंग में लौटना ‘अवकाश शिविर’ नहीं है क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण सामाजिक दूरी से जुड़े कड़े नियम प्रभावी हैं।

लंदन, 24 जून इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के क्रिकेट निदेशक एश्ले जाइल्स ने इंग्लैंड की टीम को चेताया है कि एजियास बाउल में जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में समूह ट्रेनिंग में लौटना ‘अवकाश शिविर’ नहीं है क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण सामाजिक दूरी से जुड़े कड़े नियम प्रभावी हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ जुलाई से शुरू हो रही तीन टेस्ट की श्रृंखला से पहले इंग्लैंड का 30 सदस्यीय समूह साउथम्पटन में एकत्रित हो चुका है जहां वे रह रहे हैं और जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | 24 जून का इतिहास: भारतीय क्रिकेट टीम ने बनाया न्यूनतम स्कोर का रिकार्ड, जानें इस तारीख से जुड़ीं अन्य ऐतिहासिक घटनाएं.

‘स्काई स्पोर्ट्स’ ने जाइल्स के हवाले से कहा, ‘‘अंदर सामाजिक दूरी का पालन करना, मास्क पहनना और संभवत: काफी समय अकेले बिताना काफी मजेदार नहीं होगा और हमारी संस्कृति के हिसाब से यह स्तब्ध करने वाला है। यह अजीब होगा- जो भी सोच रहा है कि यह अवकाश शिविर है वह गंभीर गलती कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को साथ में ही गोल्फ खेलने का मौका मिल सकता है लेकिन इसके अलावा दिन में क्रिकेट के दो सत्र होंगे इसलिए काफी काम होने वाला है।’’

यह भी पढ़े | इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, क्रिकेटर मोहम्मद हफीज, वहाब रियाज समेत 7 और खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

जाइल्स ने सुरक्षा नियमों का पालन करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह जितना संभव हो जोखिम को उतना कम करना है और यह हम सब की जिम्मेदारी है कि इस पर नजर रखें। हम खिलाड़ियों के साथ लगातार बात कर रहे हैं और वे सभी स्थिति की गंभीरता से वाकिफ हैं।’’

इंग्लैंड के इस पूर्व स्पिनर ने कहा कि बोर्ड को उम्मीद है कि श्रृंखला के दौरान खिलाड़ियों को जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण से बाहर निकलने और पुन: प्रवेश की स्वीकृति होगी। इसके कप्तान जो रूट भी शामिल हैं जिनके यहां जुलाई में दूसरे बच्चे के जन्म देने की उम्मीद है। वह अपनी पत्नी कैरी के साथ रहने के लिए एक या दो मैच से बाहर हो सकते हैं।

इस श्रृंखला के साथ ही कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\