देश की खबरें | पुरी स्टेशन डिपो में ट्रेन की बोगी में आग लगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के पुरी रेलवे स्टेशन डिपो में ट्रेन की एक बोगी में मंगलवार को आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 14 नवंबर ओडिशा के पुरी रेलवे स्टेशन डिपो में ट्रेन की एक बोगी में मंगलवार को आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
यह घटना अपराह्न करीब साढ़े बारह बजे तब हुई जब एसी बोगी सर्विस के लिए डिपो में खड़ी थी।
पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) के एक अधिकारी ने कहा कि बोगी के निचले हिस्से में लगी आग आधा घंटे के अंदर बुझा दी गई।
अधिकारी ने बताया कि आग से बोगी का केवल निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है और आशंका है कि आग ‘शॉर्ट-सर्किट’ की वजह से लगी होगी।
उन्होंने कहा कि आग लगने का सही कारण उचित जांच के बाद पता चल पाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
IPL 2026 Ticket Booking: कब से शुरू होगी आईपीएल 2026 की टिकट बिक्री. जानें कहां से होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने रखा 275 रनों का टारगेट, माज़ सदाकत ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
IPL Records: एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज. विराट कोहली की बराबरी कर चूका हैं ये विस्फोटक सलामी बल्लेबाज
भारत में LPG सिलेंडर बुक करना हुआ आसान: इंडेन, एचपी और भारत गैस के लिए व्हाट्सएप और मिस्ड कॉल नंबर जारी
\