विदेश की खबरें | पाकिस्तान में ट्रेन पर हमला, बलूचिस्तान सरकार ने ‘आपात कदम’ उठाने के दिये आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. खबरों के मुताबिक, विद्रोहियों के हमले में ट्रेन का चालक घायल हो गया है और उसमें सुरक्षा गार्ड ने जवाबी गोलीबारी की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

खबरों के मुताबिक, विद्रोहियों के हमले में ट्रेन का चालक घायल हो गया है और उसमें सुरक्षा गार्ड ने जवाबी गोलीबारी की है।

‘डॉन न्यूज’ ने सरकारी प्रवक्ता शाहिद रिंद के हवाले से बताया कि यह हमला क्वेटा से पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस पर बोलन जिले में हुआ।

इस बीच, रेलवे नियंत्रक मुहम्मद कासिफ ने बताया है कि नौ डिब्बों वाली इस ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा, ‘‘ट्रेन को सुरंग संख्या 8 में हथियारबंद लोगों ने रोक दिया गया। यात्रियों और कर्मचारियों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’

प्रांतीय सरकार के एक बयान में कहा गया कि सिबी अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है। उसने कहा कि एम्बुलेंस और सुरक्षा बल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

रिंद ने कहा कि पहाड़ी इलाका होने के कारण अधिकारियों को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।

बयान के मुताबिक, ‘‘रेलवे विभाग ने बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर और ट्रेन भेजी हैं।’’

बयान में कहा गया, ‘‘घटना के पैमाने और आतंकवादी पहलू का पता लगाया जा रहा है। बलूचिस्तान सरकार ने आदेश दिया है कि आपातकालीन उपाय किए जाएं और सभी संस्थाएं सक्रिय रहें।’’

पिछले वर्ष अक्टूबर में पाकिस्तान रेलवे ने डेढ़ महीने से अधिक समय के निलंबन के बाद क्वेटा और पेशावर के बीच रेल सेवाएं बहाल करने की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\