देश की खबरें | सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ का ट्रेलर रिलीज, प्रशंसकों की ईद मनोरंजक बनाने का किया वादा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर अपनी फिल्म “राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई” के साथ प्रशंसकों के मनोरंजन के लिए तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर बृहस्पतिवार को रिलीज हुआ।

मुंबई, 22 अप्रैल एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर अपनी फिल्म “राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई” के साथ प्रशंसकों के मनोरंजन के लिए तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर बृहस्पतिवार को रिलीज हुआ।

ट्रेलर में खान के इसी खास अंदाज को दिखाया गया है जहां वह भरपूर ताकत के साथ एक्शन करते और कुछ जबर्दस्त डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं जो उनके प्रशंसक हमेशा से देखने के इंतजार में रहते हैं।

“राधे” में सलमान खान एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका में दिखेंगे जो मुंबई को नशीली दवाओं के खतरे से छुटकारा दिलाना चाहता है। उनके सामने फिल्म में होंगे अभिनेता रणदीप हुड्डा जो खलनायक की भूमिका में होंगे।

हुड्डा इससे पहले खान के साथ सुपरहिट फिल्म ‘सुल्तान’ (2016) और 2014 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘किक’ में नजर आ चुके हैं।

तीन मिनट के इस ट्रेलर में कई एक्शन दृश्य, जबर्दस्त डायलॉग, गाने के सीक्वेंस और फिल्म की मुख्य अदाकारा दिशा पटानी की एक झलक दिखाई गई है।

खान के डायलॉग की एक खास बात है उनकी 2009 की ब्लॉकबस्टर “वांटेड” का डायलॉग, ‘एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दिया उसके बाद तो मैं अपने आप की भी नहीं सुनता।’

दिलचस्प यह है कि खान के पात्र का नाम ‘वांटेड’ में भी राधे ही था और फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया था जो इस फिल्म का भी निर्देशन कर रहे हैं।

‘राधे’ 13 मई को ओटीटी और डीटीएच प्लेटफॉर्म समेत सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\