जरुरी जानकारी | ट्राई ने दूरसंचार विभाग को स्पेक्ट्रम नीलामी के सुझावों पर गौर करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार नियामक ट्राई ने दूरसंचार विभाग से स्पेक्ट्रम की नीलामी के संबंध में पिछले साल की गई अपनी अनुशंसा पर विचार करने को कहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर दूरसंचार नियामक ट्राई ने दूरसंचार विभाग से स्पेक्ट्रम की नीलामी के संबंध में पिछले साल की गई अपनी अनुशंसा पर विचार करने को कहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दूरसंचार विभाग में सलाहकार (वॉयरलेस) गुलाब चंद ने यहां 'इंडिया स्पेक्ट्रम मैनेजमेंट' सम्मेलन में एक परिचर्चा में शिरकत करते हुए कहा कि सरकार चालू वित्त वर्ष के अंत या अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में स्पेक्ट्रम की नीलामी करने की पूरी कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के संबंध में पिछले साल की गई अपनी अनुशंसाओं पर दूरसंचार विभाग को गौर करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नई फ्रीक्वेंसी बैंड के लिए स्पेक्ट्रम मूल्य और अन्य प्रक्रियाओं से संबंधित सुझाव देने में अभी वक्त लगेगा।

चंद ने कहा कि निचले बैंड में पहले आवंटित किए जा चुके स्पेक्ट्रम की अवधि इसी वित्त वर्ष में खत्म होने वाली है और दूरसंचार कंपनियों को फिर से ये स्पेक्ट्रम लेने होंगे।

उन्होंने कहा, "ऐसी स्थिति में हम स्पेक्ट्रम नीलामी को इसी वित्त वर्ष, अन्यथा अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में आयोजित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।"

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सितंबर, 2021 में फैसला किया था कि स्पेक्ट्रम की नीलामी हरेक वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में सामान्य तौर पर होनी चाहिए।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल