देश की खबरें | बेंगलुरु-मंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर भूस्खलन से यातायात ठप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कन्नड़ जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कडाबा तालुक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर भूस्खलन हो गया, जिससे बेंगलुरु और मंगलुरु के बीच वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मंगलुरु, 17 जुलाई दक्षिण कन्नड़ जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कडाबा तालुक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर भूस्खलन हो गया, जिससे बेंगलुरु और मंगलुरु के बीच वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उनके मुताबिक, भारी बारिश को देखते हुए पूरे जिले में आज स्कूल-कॉलेज भी बंद रहे।

उपायुक्त कार्यालय ने बताया कि लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते मंगलुरु-बंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर यह भूस्खलन धर्मस्थल के पास हुआ। इसके कारण दोनों शहरों के बीच ट्रकों, लॉरियों और बसों सहित भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई।

हालांकि, कारों और दोपहिया वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से जाने को कहा गया है।

पुलिस अधीक्षक अरुण ने कहा, "मिट्टी को साफ करने और यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।"

लोक निर्माण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने रास्ता खोलने के प्रयासों में तेजी लाने के लिए टीमें और मशीनें तैनात की हैं।

अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर बारिश जारी रही तो पुन: भूस्खलन की आशंका है।

इस बीच दक्षिण कन्नड़ जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अधिकतर तालुकों में सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए छुट्टी की घोषणा की थी।

दूसरी ओर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान तटीय और घाट क्षेत्रों में और अधिक बारिश का पूर्वानुमान जताया है और जिले के अनेक क्षेत्रों के लिए विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट