जरुरी जानकारी | मुंबई हवाई अड्डे पर यातायात की स्थिति सुधरी, विमानों के आगमन में विलंब घटा : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि उसके द्वारा उठाए गए कदमों के बाद मुंबई हवाई अड्डे पर हवाई यातायात की स्थिति सुधरी है और देरी से आने वाली उड़ानों की संख्या में कमी आई है। दो माह पहले मंत्रालय ने हवाई अड्डे पर भीड़ को कम करने के लिए उड़ानों में कमी करने के साथ अन्य निर्देश दिए थे।

मुंबई, 28 फरवरी नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि उसके द्वारा उठाए गए कदमों के बाद मुंबई हवाई अड्डे पर हवाई यातायात की स्थिति सुधरी है और देरी से आने वाली उड़ानों की संख्या में कमी आई है। दो माह पहले मंत्रालय ने हवाई अड्डे पर भीड़ को कम करने के लिए उड़ानों में कमी करने के साथ अन्य निर्देश दिए थे।

शहर का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीएसएमआईए) देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है।

मंत्रालय ने 11 नवंबर-10 दिसंबर, 2023 और 16-24 फरवरी, 2024 की समय अवधि के बीच उड़ानों आगमन के आधार पर हवाई यातायात रुझानों की तुलना करते हुए कहा है कि उसके निर्देशों के वांछित नतीजे मिल रहे हैं। इसके अलावा मंत्रालय चीजों पर नजदीकी नजर रख रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि 16-24 फरवरी की अवधि के दौरान हवाई अड्डे पर 4,337 विमान आए। इनमें से एक भी उड़ान के आने में एक घंटे से अधिक की देरी नहीं हुई। वहीं 178 विमानों के आगमन में 30 से 60 मिनट का विलंब रहा।

आंकड़ों के मुताबिक, 570 विमान तय समय से पहले आए, 2,469 विमान 0-15 मिनट की देरी से आए और 1,120 विमान 15-30 मिनट की देरी से आए।

वहीं दूसरी ओर 11 नवंबर-10 दिसंबर, 2023 की अवधि के दौरान 14,476 विमान हवाई अड्डे पर आए। इनमें से 1,641 विमान एक घंटे से अधिक के विलंब से आए। वहीं 2,141 विमानों के आगमन में 30-60 मिनट तक, 2,083 विमानों में 15-30 मिनट तक और 3,632 विमान के आगमन में 0-15 मिनट तक की देरी हुई। वहीं कुल 4,979 विमान तय समय से पहले पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट