देश की खबरें | भूस्खलन से प्रभावित चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग के मंडी-पंडोह हिस्से पर यातायात बहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हुए चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से पर यातायात बहाल कर दिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शिमला, तीन अगस्त हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हुए चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से पर यातायात बहाल कर दिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात हुई बारिश के कारण भूस्खलन होने से मंडी और पंडोह के बीच का मार्ग अवरुद्ध हो गया था।

उन्होंने बताया कि सड़क के इस हिस्से से मलबा हटाकर इसे खोलने में 10 घंटे का समय लगा।

भूस्खलन होने के कारण सड़क पर पत्थर और मलबा बिखरा हुआ था, जिसके कारण प्रशासन ने हल्के वाहनों को कटौला और गोहर के रास्ते जाने के लिए कहा। सड़क पर अभी भी बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं।

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा पंडोह और औट के बीच क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यातायात एक तरफ ही सीमित कर दिया गया था।

थुनाग के पास मंडी-जंजैहली मार्ग और कुमारहड़ा के पास मंडी-धर्मपुर मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। मंडी प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा करने से पहले सड़क की स्थिति के साथ-साथ मौसम का भी ध्यान रखने के लिए कहा।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद कुल 115 सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया है। मंडी में 46, कुल्लू में 38, शिमला में 15, कांगड़ा और सिरमौर में छह-छह, किन्नौर में तीन और लाहौल और स्पीति में एक सड़क अवरुद्ध हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट