देश की खबरें | ट्रैफिक पुलिस कर्मी को कार ने मारी टक्कर: हालत गंभीर, कोमा में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली यातायात पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) ने पश्चिमी दिल्ली में एक कार चालक को पुलिस चौकी के पास रूकने का संकेत दिया, जिसके बाद उसने अपने वाहन से उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गये और कोमा में हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 अगस्त दिल्ली यातायात पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) ने पश्चिमी दिल्ली में एक कार चालक को पुलिस चौकी के पास रूकने का संकेत दिया, जिसके बाद उसने अपने वाहन से उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गये और कोमा में हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक महीने से भी कम समय में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस से 24 घंटे में ठीक हुए 57,937 मरीज, रिकवरी रेट 73 प्रतिशत से ज्यादा.

सोमवार दोपहर खयाला के रघुवीर नगर में हुई इस घटना के बाद से एएसआई महावीर (51), पंजाबी बाग के श्री बालाजी एक्शन अस्पताल में भर्ती हैं।

कार चालक फरार है। हालांकि, पुलिस ने दावा किया है कि उन्हें उसके बारे में कुछ अहम सुराग मिले हैं।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर सरकार ने कारोबार को ढर्रे पर लाने के लिए नीति बनाने वाली एक पांच सदस्यीय कमिटी का गठन किया: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि महावीर ने जब सफेद रंग की आई20 कार को चौकी के पास रुकने का संकेत दिया, तो चालक ने गति बढ़ा दी और उन्हें टक्कर मार कर भाग गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सीसीटीवी कैमरा खंगाल रहे हैं और कुछ अहम सुरागों पर काम कर रहे हैं। ’’

डीसीपी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में हत्या की कोशिश, लोकसेवक के कार्य में बाधा डालने, आरोपों के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

गौरतलब है कि 25 जुलाई को 58 वर्षीय सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) संकेत कुमार कौशिक की इसी तरह की एक अन्य घटना में मौत हो गई थी। उन्हें राजोकरी फ्लाईओवर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर एक मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी थी।

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\