देश की खबरें | भूस्खलन के कारण बेंगलुरु-मंगलुरु राजमार्ग पर यातायात बाधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कन्नड़ जिले के कडाबा तहसील में मन्नागुडे के पास रविवार को भूस्खलन के कारण बेंगलुरु और मंगलुरु के बीच यातायात एक बार फिर बाधित हो गया है।

मंगलुरु (कर्नाटक), 28 जुलाई दक्षिण कन्नड़ जिले के कडाबा तहसील में मन्नागुडे के पास रविवार को भूस्खलन के कारण बेंगलुरु और मंगलुरु के बीच यातायात एक बार फिर बाधित हो गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार रात यहां हुए भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर सैकड़ों गाड़ियां फंस गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि फिलहाल राजमार्ग से मलबा हटाने का काम जारी है और मौसम ठीक होने पर शीघ्र ही मार्ग को यातायात के लिए पुन: खोल दिया जायेगा।

पिछले हफ्ते भी इसी स्थान पर दो बड़े भूस्खलन हुए थे जिसके बाद स्थानीय लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया था।

मंगलुरु और आसपास के क्षेत्रों में इस वर्ष मानसून में पिछले वर्षों की औसत लगभग 200 सेंटीमीटर बारिश की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक 300 सेमी. से भी अधिक वर्षा दर्ज की गयी है जिसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं व्यापक रूप से देखी जा रही हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि कर्नाटक के तटीय इलाकों में अभी मानसूनी वर्षा से राहत की कोई संभावना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\