देश की खबरें | दिल्ली में लगातार तीसरे दिन बारिश के कारण यातायात जाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी रहा जिसके कारण शनिवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में यातायात जाम देखा गया।

नयी दिल्ली, 24 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी रहा जिसके कारण शनिवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में यातायात जाम देखा गया।

दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को जाम की स्थिति को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।

उसने ट्वीट किया, ‘‘भारत मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ‘दिल्ली तथा आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।’ यात्रियों को इसके अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी जाती है।’’

दिल्ली यातायात पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘गड्ढे के कारण मजलिस पार्क से आजादपुर की ओर रोड नंबर 51 पर भारी यातायात है। कृपया इस मार्ग से बचें।’’

उसने कहा, ‘‘राजधानी पार्क मेट्रो स्टेशन के नीचे जलभराव के कारण मुंडका से नांगलोई की ओर रोहतक रोड पर भारी यातायात है। कृपया इस मार्ग पर यात्रा से बचें।’’

उसने बताया कि नजफगढ़ से नांगलोई की ओर बांकी बिहारी स्वीट्स के समीप गड्ढे के कारण नांगलोई नजफगढ़ रोड पर भारी यातायात है।

यातायात हेल्पलाइन के अनुसार, उन्हें यातायात जाम से संबंधित 16 शिकायतें मिली, तीन शिकायतें जलभराव और पांच पेड़ों के गिरने की शिकायतें मिली।

यातायात पुलिस ने बताया कि फिरनी रोड पर जलभराव और गड्ढों के कारण नजफगढ़ में ढांसा और बहादुरगढ़ स्टैण्ड पर यातायात प्रभावित है।

कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर भी लिखा है कि उत्तरपश्चिमी दिल्ली के आजादपुर में यातायात जाम है। सोशल मीडिया के एक उपयोगकर्ता ने कहा कि नजफगढ़ इलाके में भी यातायात जाम है।

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में भी यातायात प्रभावित है। एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने कहा कि समयपुर बादली की ओर लिबासपुर अंडरपास में यातायात बाधित है।

अधचिनी रेड लाइट के समीप अरविंदो मार्ग और छतरपुर की ओर महिपालपुर के समीप पेड़ों के गिरने की भी खबरें हैं।

दिल्ली में शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश जारी है। शहर में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 15 मिलीमीटर बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट