देश की खबरें | सड़कें बंद होने के कारण मध्य दिल्ली में यातायात होगा प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष मंगलवार को पांचवीं बार पेश होने के मद्देनजर मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित होगा।

नयी दिल्ली, 21 जून ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष मंगलवार को पांचवीं बार पेश होने के मद्देनजर मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित होगा।

दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि लोगों को असुविधा नहीं हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उसने यात्रियों को कुछ विशेष मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी।

उसने ट्वीट किया कि सुबह आठ बजे से 12 बजे तक मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर यातायात का आवागमन संभव नहीं होगा।

पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘कृपया सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-प्वाइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन की ओर से जाने से बचें। विशेष प्रबंधों के कारण इन सड़कों पर यातायात की भारी आवाजाही होगी।’’

यातायात पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक और पृथ्वीराज रोड से आगे बसों का जाना प्रतिबंधित होगा।

उसने कहा, ‘‘विशेष यातायात व्यवस्था के कारण कृपया सुबह छह से नौ बजे तक नेताजी सुभाष मार्ग और निषादराज मार्ग पर जाने से बचें।’’

यातायात पुलिस ने कहा, ‘‘विशेष यातायात व्यवस्था के कारण कृपया अपराह्न बारह बज कर 45 मिनट से एक बज कर पंद्रह मिनट तक एस पी मार्ग, धौला कुआं फ्लाईओवर और गुड़गांव रोड पर जाने से बचें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें