देश की खबरें | अयोध्या में पुलिस भवन की आठवीं मंजिल से गिरकर यातायात सिपाही की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उसके अनुसार रविवार देर रात अयोध्या की पुलिस लाइन में आठ मंजिला इमारत से गिरकर एक यातायात सिपाही की मौत हो गई।

उसके अनुसार रविवार देर रात अयोध्या की पुलिस लाइन में आठ मंजिला इमारत से गिरकर एक यातायात सिपाही की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक इस पुलिसकर्मी की पहचान यातायात सिपाही और आगरा निवासी देवेन्द्र पाल (38) के रूप में हुई है जिन्हें विशेष ड्यूटी पर अयोध्या में तैनात किया गया था । उनकी मूल तैनाती फिरोजाबाद जिले में थी।

अयोध्या शहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस इस घटना के सिलसिले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या देवेंद्र दुर्घटनावश गिरे या आत्महत्या करने के लिए वह कूद गये या किसी ने उन्हें मारने के लिए धक्का दे दिया।

उन्होंने बताया कि चूंकि इमारत में कोई सीसीटीवी नहीं लगा है, इसलिए इस इमारत में रहने वाले अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक आरक्षी देवेंद्र को 22 जनवरी को राम मंदिर के अभिषेक समारोह के दौरान अयोध्या में ड्यूटी पर तैनात किया गया था और वह रिजर्व पुलिस लाइन में बनी इमारत की आठवीं मंजिल पर रहते थे।

पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात परिजन देवेंद्र के मोबाइल पर फोन कर रहे थे, लेकिन फोन नहीं उठा। जब देवेन्द्र के फोन पर बार-बार कॉल करने पर भी जवाब नहीं मिला तो उनके परिजनों ने पुलिस लाइन के अधिकारी को फोन किया। इसके बाद देवेन्द्र की तलाश शुरू हुई। एसओजी टीम ने पुलिस लाइन से लेकर सिविल लाइन तक सभी मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन सिपाही का कोई पता नहीं चला। तलाशी के दौरान रात करीब 11.45 बजे पुलिसकर्मियों ने बिल्डिंग के पास देवेंद्र का शव देखा तो इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई।

पुलिस ने अंदेशा जताया है कि सिपाही की मौत आठवीं मंजिल से गिरकर हुई है। घटना की जानकारी परिजनों को फोन पर दे दी गयी।

सं आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी