देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से एनएच पांच समेत 37 सड़कों पर आवागमन बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पांच (हिंदुस्तान-तिब्बत रोड) सहित कुल 37 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गईं और बिजली आपूर्ति की 57 योजनाएं बाधित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शिमला, 19 सितंबर हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पांच (हिंदुस्तान-तिब्बत रोड) सहित कुल 37 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गईं और बिजली आपूर्ति की 57 योजनाएं बाधित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश हुई। बुधवार शाम से काल्पा में 30.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद सांगला में 26.2 मिमी, निचार में 18.8 मिमी, मूरंग में 14.5 मिमी, समधो में 11.5 मिमी, चोपाल में 11 मिमी, सराहन में नौ मिमी, ताबो में 8.5 मिमी, केलांग में पांच मिमी, मनाली और कुफरी में चार मिमी बारिश हुई।

अधिकारियों के अनुसार, किन्नौर जिले में मलिंग के पास एनएच पांच पर पत्थर गिरने से यातायात बाधित हो गया। बृहस्पतिवार सुबह शिमला में 12, कांगड़ा में 10, मंडी में नौ, कुल्लू में चार और किन्नौर एवं सिरमौर जिले में एक-एक सड़क बंद रही।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने 25 सितंबर को आंधी-तूफान और बादलों की गर्जन को लेकर ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

इस मौसम में एक जून से 19 सितंबर के दौरान बारिश में 18 प्रतिशत कमी आई है, राज्य में औसत 701.7 मिमी की तुलना में 572.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

अधिकारियों के अनुसार, 27 जून को मानसून की शुरुआत से लेकर अब तक राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 174 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 31 लोग अभी भी लापता हैं। राज्य को 1,331 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

लाहौल और स्पीति का ताबो 7.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि सिरमौर जिले का धौलाकुआं 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड