देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में 190 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध; सात अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में पिछले चार दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में 190 से अधिक सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। वर्षा के कारण राज्य के अधिकांश हिस्से प्रभावित हुए हैं।

शिमला, तीन अगस्त हिमाचल प्रदेश में पिछले चार दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में 190 से अधिक सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। वर्षा के कारण राज्य के अधिकांश हिस्से प्रभावित हुए हैं।

स्थानीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में सात अगस्त तक भारी बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में जिन 191 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अवुरुद्ध हुई है उनमें से 79 मार्ग मंडी में, 38 कुल्लू में, 35 चंबा में और 30 शिमला में हैं। कांगड़ा में पांच, किन्नौर तथा लाहौल और स्पीति जिलों में दो-दो सड़क मार्गों पर यातायात बाधित हो गया है।

केंद्र ने बताया कि अब तक राज्य में बिजली के 294 ट्रांसफार्मर और 120 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।

हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि निगम ने कुल 3,612 मार्गों में से 82 पर बस सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रही। शुक्रवार शाम से जोगिंदरनगर में सबसे अधिक 85 मिमी बारिश हुई। इसके बाद गोहर (80 मिमी), शिलारू (76.4 मिमी), पावंटा साहिब (67.2), पालमपुर (57.2 मिमी) धर्मशाला (55.6 मिमी) और चौपाल (52 मिमी) में बारिश हुई।

अधिकारियों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 27 जून को मानसून की शुरुआत होने से लेकर एक अगस्त तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 77 लोगों ने अपनी जान गंवाई है और राज्य को 655 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\