देश की खबरें | यातायात परामर्श : 31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ के लिए इंडिया गेट के पास वाहनों की आवाजाही पर रोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ के लिए मंगलवार को इंडिया गेट सी -हेक्सेगन मार्ग पर सुबह 6: 45 बजे से नौ बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ के लिए मंगलवार को इंडिया गेट सी -हेक्सेगन मार्ग पर सुबह 6: 45 बजे से नौ बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह दौड़ ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर आयोजित की जाएगी और मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम के गेट संख्या-1 से इसे हरी झंडी दिखाई जाएगी।

दिल्ली पुलिस द्वारा सोमवार को जारी यातायात परामर्श के मुताबिक इस दौड़ में करीब 7,700 प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

परामर्श में कहा गया कि तिलक मार्ग-भगवान दास रोड, पुराना किला रोड, , शेरशाह रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, क्यू प्वाइंट और मानसिंह रोड गोल चक्कर, जसवंत रोड, केजी मार्ग-फिरोज शाह क्रॉसिंग और मंडी हाउस पर वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।

परामर्श में सुबह उत्तर से दक्षिण जाने वाले यात्रियों को रिंग रोड-सराय काले खां-आईपी फ्लाईओवर-राजघाट और लाला लाजपत राय मार्ग-मथुरा रोड- डब्ल्यू प्वाइंट-ए प्वाइंट मार्ग लेने की सलाह दी गई है।

यातायात पुलिस ने कहा कि पूर्व से पश्चिम जाने वाले यात्री आईपी मार्ग-ए प्वाइंट-डब्ल्यू प्वाइंट-सिकंदरा रोड-मंडी हाउस-फिरोजशाह रोड गोल चक्कर विंडसर प्लेस-अशोक रोड-गोल डाक खाना-आरएमएल-शंकर रोड, एनएच-09-रिंग रोड -भैरों मार्ग-मथुरा रोड-एसबीएम- क्यू प्वाइंट-अब्दुल कलाम मार्ग से अपने गंतव्यों तक पहुंचें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड