जरुरी जानकारी | सस्ते आयात से देशी तेल तिलहनों में कारोबार कमजोर, पाम एवं पामोलीन में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में सुधार का रुख होने के बावजूद सस्ते आयातित तेलों के सामने, मांग प्रभावित होने से सोयाबीन, मूंगफली जैसे देशी तेल तिलहनों में गिरावट का रुख रहा। वहीं सरसों दाना सहित सरसों तेल कीमतें पूर्ववत बनी रहीं। भाव ऊंचा बोले जाने से पाम एवं पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 18 अगस्त विदेशी बाजारों में सुधार का रुख होने के बावजूद सस्ते आयातित तेलों के सामने, मांग प्रभावित होने से सोयाबीन, मूंगफली जैसे देशी तेल तिलहनों में गिरावट का रुख रहा। वहीं सरसों दाना सहित सरसों तेल कीमतें पूर्ववत बनी रहीं। भाव ऊंचा बोले जाने से पाम एवं पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दर्ज किया गया।

बाजार सूत्रों के मुताबिक बैंकों के साख-पत्र चक्र को चलाते रहने के लिए कुछ आयातक बेपड़ता होने के बावजूद आयात कर रहे हैं। ऊंचे दाम पर पाम तेल का आयात कर स्थानीय बाजार में 300 - 400 रुपये प्रति क्विन्टल नीचे बेचा जा रहा है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को कीमतों में सुधार तो आया पर दोनों ही मूल्य खरीद भाव से कम ही हैं।

यह भी पढ़े | TMC MLA Samaresh Das dies: पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास की कोरोना संक्रमण से मौत.

सूत्रों का कहना है कि बेपड़ता आयात कारोबार की वजह से देशी तेल तिलहन प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पा रहे और इन पर निरंतर दबाव बना हुआ है। इससे मूंगफली, सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट का रुख है। इसका एक मुख्य कारण गुजरात, म.प्र., राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में किसानों के पास मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी का भारी स्टॉक जमा होना भी है। दशी तेलों के भाव आयातित तेलों के मुकाबले ऊंचे पड़ते हैं।

महाराष्ट्र के सांगली में मंडियों में सोयाबीन की आवक शुरु हो गई है जहां एक अक्टूबर से लागू 3,880 रुपये क्विन्टल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के मुकाबले हाजिर मंडी में सोयाबीन की बिक्री औने पौने दाम पर की जा रही है। सूरजमुखी दाना भी 10-11 दिन में कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों में पहुंचना शुरू होगा। जिसका एमएसपी 5,250 रुपये है जबकि हाजिर भाव 4,000 रुपये चल रहा है। देश की विभिन्न मंडियों में सोयाबीन की आवक 15-20 दिन के भीतर शुरु हो जायेगी। इसके एक अक्टूबर से लागू 3,880 रुपये के एमएसपी के मुकाबले हाजिर में भाव काफी नीचे चल रहा है।

यह भी पढ़े | CONFIRMED: करीना कपूर और सैफ अली खान दोबारा बनने जा रहे हैं पैरेंट्स, साथ मिलकर फैंस को बताया गुड न्यूज.

स्थानीय मंडी में तेल-तिलहन के बंद भाव मंगलवार को इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 5,085- 5,135 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 4,565- 4,615 रुपये।

वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 11,935 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,770- 1,830 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,280 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,585 - 1,725 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,695 - 1,815 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,240 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,050 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 8,180 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला-7,500 से 7,550 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,100 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 9,000 रुपये।

पामोलीन कांडला- 8,200 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,610- 3,635 लूज में 3,345--3,410 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\