जरुरी जानकारी | भारत, चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बावजूद व्यापार बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीन और भारत का द्विपक्षीय व्यापार साल की पहली छमाही में 57.48 अरब डॉलर रहा। यह सालाना आधार पर 62.7 प्रतिशत अधिक है। लद्दाख में जारी गतिरोध और कोविड-19 महामारी के बीच हाल के वर्षों में यह सर्वाधिक है। चीन के सीमा शुल्क विभाग के आंकड़े से यह जानकारी मिली।

बीजिंग, 13 जुलाई चीन और भारत का द्विपक्षीय व्यापार साल की पहली छमाही में 57.48 अरब डॉलर रहा। यह सालाना आधार पर 62.7 प्रतिशत अधिक है। लद्दाख में जारी गतिरोध और कोविड-19 महामारी के बीच हाल के वर्षों में यह सर्वाधिक है। चीन के सीमा शुल्क विभाग के आंकड़े से यह जानकारी मिली।

हालांकि चीन को भारत निर्यात सालाना आधार पर 69.6 प्रतिशत बढ़ा। लेकिन इसके बाद भी व्यापार घाटा उछलकर 55.6 प्रतिशत पर पहुंच गया।

सीमा शुल्क विभाग के आंकड़े के अनुसार भारत का चीन को निर्यात साल की पहले छह महीने में 69.6 प्रतिशत बढ़कर 14.724 अरब डॉलर रहा। वहीं चीन से भारत का आयात 60.4 प्रतिशत बढ़कर 42.755 अरब डॉलर रहा।

चीन का कुल व्यापार इस साल के पहले छह माह में 27.1 प्रतिशत बढ़कर 18,070 अरब युआन (करीब 2,790 अरब डॉलर) रहा।

इसमें निर्यात 28.1 प्रतिशत बढ़ा जबकि आयात में 25.9 प्रतिशत का उछाल आया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आलोच्य अवधि में दोनों देशों के बीच व्यापार घाटा 28.03 अरब डॉलर रहा जो सालाना आधार पर 55.6 प्रतिशत अधिक है।

दोनों देशों के बीच पिछले साल मई से पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के साथ व्यापार का यह आंकड़ा उल्लेखनीय है।

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के परिणामस्वरूप भारत को चीन के निर्यात में बड़ी वृद्धि हुई है। इसमें विशेष रूप से ऑक्सीजन कांसन्ट्रेटर, वेंटिलेटर, चिकित्सा सामग्री और दवाओं के निर्यात का योगदान रहा। जबकि चीन को भारत ने खास कर लौह अयस्क, स्टील, एल्यूमीनियम और तांब का निर्यात किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd ODI Match Scorecard: राजकोट में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से रौंदा, डेरिल मिशेल ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को दिया 155 रनों का लक्ष्य, मेग लैनिंग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KL Rahul New Milestone: नाबाद शतकीय पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने रचा इतिहास, इस मामले में ग्लेन फिलिप्स को छोड़ा पीछे

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\