UP Road Accident: तालाब में पलटी ट्रैक्‍टर-ट्रॉली: 10 लोगों की मौत, 37 घायल

राजधानी लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में सोमवार को मुंडन संस्‍कार कराने जा रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्‍टर-ट्रॉली के तालाब में पलट जाने से उस पर सवार 10 लोगों की मौत हो गयी तथा 37 अन्‍य घायल हो गये.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

लखनऊ, 26 सितंबर : राजधानी लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में सोमवार को मुंडन संस्‍कार कराने जा रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्‍टर-ट्रॉली के तालाब में पलट जाने से उस पर सवार 10 लोगों की मौत हो गयी तथा 37 अन्‍य घायल हो गये. जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि सीतापुर से कुछ लोग उनाई देवी मंदिर में मुंडन संस्‍कार के लिये जा रहे थे.

उन्होंने बताया कि रास्‍ते में इटौंजा क्षेत्र के गद्दीनपुरवा के पास ट्रैक्‍टर-ट्रॉली बेकाबू होकर एक तालाब में पलट गयी, जिससे उस पर सवार लोग उसके नीचे दब गये. शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्‍टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला. उन्होंने बताया कि इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में आठ महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक ट्रैक्टर ट्रॉली पर 47 लोग सवार थे. यह भी पढ़ें : UP: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार- कांस्टेबल समेत चार लोगों की मौत

गंगवार ने बताया कि इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपए की सहायता दी जाएगी. उन्‍होंने बताया क‍ि हादसे में 37 लोग घायल हुए हैं. उनमें से 36 का उपचार इटौंजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है जबकि एक अन्य घायल को लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल