देश की खबरें | राजस्थान के डूंगरपुर में ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, छह मार्च राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात निठाऊआ थाना क्षेत्र की है।

थानाधिकारी भवानी शंकर मीणा ने बताया कि शादी समारोह से घर लौट रहे दो अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिये उदयपुर रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दिनेश मीणा (19), उसके जीजा सागरमल मीणा (34) और सूरजमल मीणा (29) के रूप में की गई है। दिनेश का उदयपुर में उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\