मंगलवार से विनिर्माण शुरू करेगी टोयोटा किर्लोस्कर

कंपनी ने एक बयान में कहा कि देश भर में लॉकडाउन के कई सप्ताह के बाद अब पाबंदियों में आंशिक ढील दी जाने लगी है। अत: कंपनी राज्य और केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार 26 मई से चरणबद्ध तरीके से परिचालन शुरू करेगी।

जियो

नयी दिल्ली, 25 मई वाहन कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) मंगलवार से कर्नाटक के बिदाड़ी संयंत्र में विनिर्माण फिर शुरू करेगी। कंपनी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि देश भर में लॉकडाउन के कई सप्ताह के बाद अब पाबंदियों में आंशिक ढील दी जाने लगी है। अत: कंपनी राज्य और केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार 26 मई से चरणबद्ध तरीके से परिचालन शुरू करेगी।

उसने कहा कि कंपनी के अधिकारी बारीकी से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं।

कंपनी ने कहा कि देश भर में उसके 290 से अधिक डीलरशिप और 230 सर्विस आउटलेट ने भी परिचालन फिर से शुरू कर दिया है।

कंपनी के डिप्टी प्रबंध निदेशक राजू बी केतकले ने कहा, "संचालन शुरू करने के दौरान, हम जानबूझकर बहुत अधिक चौकस रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य कंपनी के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। कंपनी उन्हें किसी भी कीमत पर खतरे में नहीं डालना चाहती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त