जरुरी जानकारी | टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को निदेशक मंडल में शामिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने दो वरिष्ठ अधिकारियों- तदाशी असजुमा और स्वप्नेश आर मारू को अपने निदेशक मंडल में नए निदेशकों के रूप में शामिल किया है।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी वाहन कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने दो वरिष्ठ अधिकारियों- तदाशी असजुमा और स्वप्नेश आर मारू को अपने निदेशक मंडल में नए निदेशकों के रूप में शामिल किया है।

टीकेएम ने सोमवार को बयान में कहा कि निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति 19 जनवरी, 2023 से प्रभावी हो गई है।

असजुमा वर्तमान में टीकेएम के कार्यकारी उपाध्यक्ष और बिक्री, सेवा एवं पुरानी कार कामकाज के प्रमुख हैं।

उनके पास जापान और पश्चिम एशिया जैसे क्षेत्रों में टोयोटा के लिए काम करने का एक समृद्ध वैश्विक वाहन उद्योग का अनुभव है।

वहीं मारू, वर्तमान में कंपनी में कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य अनुपालन अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा वह वित्त, मानव संसाधन और प्रशासन, सूचना प्रौद्योगिकी, कानूनी एवं कॉरपोरेट योजना की देखरेख करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है