जरुरी जानकारी | पर्यटक अगले साल यात्रा के लिए तैयार, पर घर से ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के बाद जैसे-जैसे लोगों का जीवन सामान्य हो रहा है, पर्यटकों ने 2021 के लिए यात्रा योजनाएं बनाना शुरू कर दिया है। होमस्टे की सुविधा देने वाली वैश्विक कंपनी ‘एयरबीएनबी’ ने इस संबंध में बाजार के रुख को दर्शाने वाली एक रपट पेश की है।

मुंबई, 26 अक्टूबर कोविड-19 के बाद जैसे-जैसे लोगों का जीवन सामान्य हो रहा है, पर्यटकों ने 2021 के लिए यात्रा योजनाएं बनाना शुरू कर दिया है। होमस्टे की सुविधा देने वाली वैश्विक कंपनी ‘एयरबीएनबी’ ने इस संबंध में बाजार के रुख को दर्शाने वाली एक रपट पेश की है।

रपट के मुताबिक बाजार में इसे लेकर कई तरह के नए रुख देखे जा रहे हैं। इनमें लोगों का अपनी और अन्य लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। छोटी से लेकर महीने भर लंबी यात्रा योजनाएं भी अपने गृहनगर या घर के आसपास के क्षेत्रों के लिए बनाना इत्यादि शामिल है।

यह भी पढ़े | IPL Betting Case: गुरुग्राम में आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 2 पकड़े गए.

एयरबीएनबी ने यह रपट जनवरी-सितंबर के बीच उसके मंच पर 2021 की यात्रा के लिए किए जाने वाले सर्च के आधार पर तैयार की है।

रपट में कहा गया है कि यात्रियों के लिए पारदर्शिता, विश्वास और सुरक्षा अब पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गयी है और अब यह यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण मानक बना रहेगा। इसके अलावा घर से काम करने की सुविधा के चलते पर्यटकों का शहरों के निकट के स्थानों की यात्रा करने का भी रुख देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े | आठ साल से विदेश में फंसे बेटे के पासपोर्ट के लिए मां उच्च न्यायाल पहुंची, केंद्र को नोटिस जारी.

एयरबीएनबी के महाप्रबंधक (भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, हांगकांग और ताइवान) अमनप्रीत बजाज ने कहा, ‘‘ जाने-पहचाने पर्यटन स्थलों की जगह स्थानीय क्षेत्रों में यात्रा करने का रुख दिखाता है कि इससे स्थानीय लोगों को आर्थिक रूप से ज्यादा लाभ होगा। हम भविष्य में पर्यटन क्षेत्र के ज्यादा समावेशी, टिकाऊ होने के रुख को देख रहे हैं।’’

रपट के मुताबिक 2021 के लिए सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्षेत्रों में महाराष्ट्र के करजत और पंचगनी, हिमाचल में मनाली, कर्नाटक में मेंगलुरू और उत्तराखंड में मुक्तेश्वर शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट