देश की खबरें | देशव्यापी हड़ताल के कारण मेघालय-असम के बीच पर्यटक टैक्सी सेवाएं प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय श्रमिक संगठनों और राष्ट्रीय महासंघों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी ‘चक्का जाम’ के तहत बुधवार को असम और मेघालय के बीच पर्यटक टैक्सी सेवाएं निलंबित कर दी गईं।

शिलांग, नौ जुलाई केंद्रीय श्रमिक संगठनों और राष्ट्रीय महासंघों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी ‘चक्का जाम’ के तहत बुधवार को असम और मेघालय के बीच पर्यटक टैक्सी सेवाएं निलंबित कर दी गईं।

‘ऑल खासी मेघालय टूरिस्ट टैक्सी एसोसिएशन’ (एकेएमटीटीए) ने पहले घोषणा की थी कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में नौ जुलाई को मेघालय से गुवाहाटी या असम के किसी अन्य हिस्से के लिए कोई भी पर्यटक टैक्सी नहीं चलेगी।

यह 24 घंटे की हड़ताल देशभर के परिवहन श्रमिकों से जुड़ी कई अहम मांगों को लेकर दबाव बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।

एसोसिएशन ने कहा कि इन मांगों में मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 को वापस लेना, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(2) के तहत ‘हिट एंड रन’ प्रावधान को समाप्त करना, उपगृह आधारित टोल वसूली को तुरंत रोकना और परिवहन श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा शामिल हैं।

एक बयान में, एकेएमटीटीए ने कहा कि असम में उनके सहयोगी संगठनों ने उन्हें हड़ताल का सख्ती से पालन किए जाने की जानकारी दी है।

सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए मेघालय के सभी संबद्ध टैक्सी समूहों ने एक दिन के लिए असम की यात्राएं स्थगित करने का निर्णय लिया है।

संघ ने टैक्सी चालकों से अपील की कि हड़ताल के दौरान, खासकर अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित जोराबाट तक की छोटी दूरी की यात्राओं में यात्रियों से अतिरिक्त किराया न लें और नैतिक आचरण बनाए रखें।

इसने कहा, ‘‘हमें इस अपरिहार्य व्यवधान के कारण हुई असुविधा के लिए गहरा खेद है और हम जनता से सहयोग और समझ की अपील करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि टैक्सी सेवाएं बृहस्पतिवार को सामान्य रूप से पुन: शुरू होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\