देश की खबरें | सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

लखनऊ, छह जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी महापौरों, जिला पंचायत अध्यक्षों, क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक पंचायत सदस्यों, पार्षदों, सभासदों एवं ग्राम प्रधानों के साथ वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप पांच जून यानी विश्व पर्यावरण दिवस के दिन शुरू हुआ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

योगी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश वनक्षेत्र घट रहा था लेकिन विगत आठ वर्ष में नियोजित प्रयासों के माध्यम से प्रदेश का वह नौ प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत हो गया है तथा आज हरित आवरण वृद्धि में उत्तर प्रदेश, देश में दूसरे स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि 2017 से 2024 के बीच हरित आवरण में पांच लाख एकड़ की वृद्धि हुई है।

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि “ग्लोबल वार्मिंग” भविष्य में जीव जंतु ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानवजाति के लिए बड़ी समस्या बन सकता है, इससे भविष्य में भूस्खलन, अत्यधिक वर्षा, बाढ़ आदि की समस्याएं देखने को मिलेंगी।

सावधान करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक है कि जलवायु का संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा ,‘‘आने वाली पीढ़ी को हम कैसी पृथ्वी देकर जाएंगे, इसके दृष्टिगत पौधरोपण के इस अभियान से सभी का जुड़ना आवश्यक है।’’

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कार्बन उत्सर्जन को 2070 तक ‘नेट जीरो’ तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, इसके लिए व्यापक वन आच्छादन आवश्यक है।

योगी ने कहा कि किसानों को प्रेरित करें वह अपने खेत की मेड़ पौधरोपण करें।

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड