खेल की खबरें | टोटेनहैम, फ्रेंकफर्ट चैंपियन्स लीग के प्री क्वार्टर फाइनल में, बायर्न की एक और जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ग्रुप डी के मुकाबलों के अंतिम दिन मंगलवार को मध्यांतर तक लग रहा था कि मार्सिले और स्पोर्टिंग लिस्बन प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना लेंगे लेकिन मुकाबला खत्म होने के बाद उनके प्रतिद्वंद्वी नॉकआउट में पहुंचने में सफल रहे।

ग्रुप डी के मुकाबलों के अंतिम दिन मंगलवार को मध्यांतर तक लग रहा था कि मार्सिले और स्पोर्टिंग लिस्बन प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना लेंगे लेकिन मुकाबला खत्म होने के बाद उनके प्रतिद्वंद्वी नॉकआउट में पहुंचने में सफल रहे।

पियरे-एमिले हबर्ग के इंजरी टाइम में दागे गोल से टोटेनहैम ने मार्सिले को 2-1 से हराते हुए ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। फ्रेंकफर्ट भी लिस्बन को इसी अंतर से हराकर चैंपियन्स लीग में पदार्पण करते हुए ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहा।

प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीम प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी। अन्य ग्रुप से शीर्ष दो टीम तय थी लेकिन कुछ टीम के क्रम में बदलाव हो गया।

पोर्टो ने ग्रुप बी में एटलेटिको मैड्रिड को 2-1 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि क्लब ब्रुग ने बायर्न लीवरक्युसेन के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला।

नेपोली ने दूसरे स्थान पर चल रहे लीवरपूल के खिलाफ 0-2 की हार के साथ चैंपियन्स लीग के मौजूदा सत्र में पहली बार अंक गंवाया लेकिन इसके बावजूद टीम शीर्ष पर रही।

बायर्न म्यूनिख ने इंटर मिलान को 2-0 से हराते हुए छह मैच में छह जीत के परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ अंतिम 16 में प्रवेश किया। ग्रुप सी में इंटर की टीम बार्सीलोना को पछाड़कर दूसरे स्थान पर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट