विदेश की खबरें | उत्तर अमेरिका महाद्वीप में हुआ पूर्ण सूर्यग्रहण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. समूचे उत्तर अमेरिका महाद्वीप में पूर्ण सूर्य ग्रहण की वजह से सोमवार को दिन में कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मेस्काइट (अमेरिका), नौ अप्रैल समूचे उत्तर अमेरिका महाद्वीप में पूर्ण सूर्य ग्रहण की वजह से सोमवार को दिन में कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया।

यह अंधेरा चार मिनट 28 सेकंड रहा जो सात साल पहले अमेरिकी में सूर्य ग्रहण के दौरान हुए अंधेरे के समय की तुलना में लगभग दोगुना था क्योंकि चंद्रमा पृथ्वी के करीब था।

चंद्रमा की छाया को पूरे महाद्वीप में 6,500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने में केवल एक घंटे 40 मिनट का समय लगा। यह अमेरिका के कई अहम शहरों से होकर गुजरा।

उत्तरी अमेरिका में लगभग हर कोई कम से कम आंशिक ग्रहण देख सका।

सूर्य ग्रहण को महाद्वीप में रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने देखा।

सूर्य ग्रहण मेक्सिको के प्रशांत तट से शुरू हुआ और अमेरिका के टेक्सास और 14 अन्य राज्यों से गुजरता हुआ न्यूफाउंडलैंड के पास उत्तरी अटलांटिक में खत्म हो गया। जब सूर्य ग्रहण शुरू हुआ तो टेक्सास के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छा गए।

टेक्सास के जॉर्ज टाउन में आसमान साफ था, जहां लोगों ने स्पष्ट सूर्यग्रहण देखा।

जॉर्ज हाउस निवासी सुजैन रॉबर्टसन ने कहा कि वह अपने आपको भाग्यवान मानती हैं कि वह इस ग्रहण को देख सकीं।

ऑस्टिन के अहमद हुसैन ने कहा कि यह ऐसा खगोलीय घटनाक्रम है जो उनके ज़हन से कभी नहीं मिटेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड