जरुरी जानकारी | टाटा मोटर्स की कुल बिक्री जुलाई में 51.12 प्रतिशत बढ़कर 81,790 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की कुल बिक्री जुलाई, 2022 में सालाना आधार पर 51.12 प्रतिशत बढ़कर 81,790 इकाई हो गई।

नयी दिल्ली, एक अगस्त वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की कुल बिक्री जुलाई, 2022 में सालाना आधार पर 51.12 प्रतिशत बढ़कर 81,790 इकाई हो गई।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि यात्री वाहनों की मजबूत मांग से बिक्री बढ़ी है।

टाटा मोटर्स ने जुलाई, 2021 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल 54,119 इकाइयां बेची थीं।

बयान में कहा गया है कि पिछले महीने उसकी कुल घरेलू बिक्री 52 प्रतिशत बढ़कर 78,978 इकाई हो गई। कंपनी ने जुलाई, 2021 में 51,981 इकाइयों की बिक्री की थी।

वहीं आलोच्य अवधि में घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री 57 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 47,505 इकाई पर पहुंच गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 30,185 इकाई रही थी।

कंपनी ने कहा कि पिछले महीने उसने 4,022 यात्री इलेक्ट्रिक वाहन बेचे। पिछले साल जुलाई माह में यह आंकड़ा 604 इकाई का रहा था।

टाटा मोटर्स ने कहा कि घरेलू बाजार में उसकी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री जुलाई, 2022 में 31,473 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 21,796 इकाई थी।

रिया अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\