जरुरी जानकारी | अडाणी ग्रीन एनर्जी में वैश्विक निवेशकों का कुल निवेश बढ़कर 14,000 करोड़ रुपये हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फ्रांसीसी ऊर्जा कंपनी टोटल एनर्जीज एसई ने अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं में 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। इसके साथ ही कंपनी में वैश्विक निवेशकों का कुल निवेश बढ़कर 1.63 अरब डॉलर या लगभग 14,000 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के नजदीकी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 सितंबर फ्रांसीसी ऊर्जा कंपनी टोटल एनर्जीज एसई ने अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं में 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। इसके साथ ही कंपनी में वैश्विक निवेशकों का कुल निवेश बढ़कर 1.63 अरब डॉलर या लगभग 14,000 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के नजदीकी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

टोटल ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि नई संयुक्त उद्यम फर्म में उसकी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि बाकी हिस्सेदारी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के पास होगी।

संयुक्त उद्यम के पास 1,050 मेगावाट का पोर्टफोलियो होगा, जिसमें 300 मेगावाट की परिचालन क्षमता पहले से है, 500 मेगावाट की क्षमता निर्माणाधीन है और 250 मेगावाट की क्षमता विकास के विभिन्न चरण में है। इनमें सौर और पवन ऊर्जा दोनों शामिल हैं।

टोटल के पास पहले ही एजीईएल में 19.7 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसका एजीईएल के साथ एक अन्य संयुक्त उद्यम भी है, जिसे एजीई23एल कहते हैं। इसका पोर्टफोलियो 2,353 मेगावाट का है।

सूत्रों ने कहा कि एजीईएल अडाणी पोर्टफोलियो के भीतर एक कंपनी है, जिसने पिछले कुछ महीनों में कई निवेशकों को आकर्षित किया है। इनमें टोटल, जीक्यूजी कैपिटल पार्टनर्स और कतर निवेश प्राधिकरण शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन तीनों निवेशकों ने अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद आकर्षक मूल्यांकन का लाभ उठाते हुए पिछले कुछ महीनों में 1.63 अरब डॉलर या करीब 14,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को गलत बताया है।

जीक्यूजी पार्टनर्स ने एजीईएल में 6.8 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है, जबकि क्यूआईए ने 2.7 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। आईएचसी इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी के पास 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सूत्रों ने कहा कि भारत अब नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी है, जहां दर्जनों सौर और पवन परियोजनाएं निर्माण के विभिन्न चरण में हैं। अडाणी अपनी मजबूत निष्पादन क्षमता और बेहतर रिकॉर्ड के साथ भारत में सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादक होने के नाते बेहद अच्छी स्थिति में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\