देश की खबरें | राजस्थान में भीषण गर्मी जारी, गंगानगर में पारा 46.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है और प्रदेश के सीमावर्ती गंगानगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

जयपुर, 20 मई राजस्थान के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है और प्रदेश के सीमावर्ती गंगानगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा।

इसके अनुसार, मंगलवार को गंगानगर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। इसी तरह पिलानी में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री, बाड़मेर में 45.8 डिग्री, बीकानेर में 45.7 डिग्री, चूरू में 45.6 डिग्री, फलोदी व लूणकरणसर में 45.2-45.2 डिग्री, जैसलमेर में 44.7 डिग्री व अलवर में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 43.8 डिग्री व 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी 48 घंटे में तापमान में 1-2 डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इसने बताया कि 21-23 मई के दौरान बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस रहेगा तथा उष्ण लहर /तीव्र उष्ण लहर चलेगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं, उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद तेज मेघ गर्जन होने, आंधी चलने व हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

मौसम केंद्र के मुताबिक, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में 22-23 मई को दोपहर बाद मेघ गर्जन होने, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी