राजस्थान में प्रचंड गर्मी जारी, गंगानगर में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में प्रचंड गर्मी का दौर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा और सीमावर्ती गंगानगर में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा.

Representational Image | PTI

जयपुर, 12 जून:  राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में प्रचंड गर्मी का दौर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा और सीमावर्ती गंगानगर में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा. इसके अनुसार, बृहस्पतिवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 47.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा है. इस शहर में कई दिन से अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हो रहा है.

आईएमडी के मुताबिक, इसके अलावा चुरू में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 45.9 डिग्री, पिलानी में 45.7 डिग्री, अलवर में 45.4 डिग्री, जैसलमेर में 45.3 डिग्री, दौसा व बीकानेर में 45.2-45.2 डिग्री, फलोदी में 45.0 डिग्री, बाड़मेर में 44.6 डिग्री, जोधपुर व पाली में 44.4-44.4 डिग्री, फतेहपुर में 44.3 डिग्री, झुंझूनू में 44.2 डिग्री, संगरिया में 43.8 डिग्री व नागौर में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजधानी जयपुर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान के पश्चिमी व उत्तरी भागों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने तथा बीकानेर संभाग के गंगानगर व हनुमानगढ़ में 12-13 जून को अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान है. इन इलाकों में भीषण लू चलने और उष्ण रात्री का दौर जारी रहने की भी चेतावनी दी गई है.

वहीं, राज्य के जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री व लू चलने की संभावना है. राज्य के कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने, आंधी के साथ हल्की बारिश का दौर 14-15 जून से शुरू हो सकता है. जोधपुर व बीकानेर संभाग में भी 15 जून को दोपहर बाद आंधी चलने व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट