जरुरी जानकारी | टॉरेंट पावर ने पूर्ण-स्वामित्व वाली दो अनुषंगी बनाईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टॉरेंट पावर ने नवीनीकरण ऊर्जा समेत बिजली क्षेत्र में कारोबार करने के लिए पूर्ण-स्वामित्व वाली दो सहायक इकाइयों का गठन किया है।
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल टॉरेंट पावर ने नवीनीकरण ऊर्जा समेत बिजली क्षेत्र में कारोबार करने के लिए पूर्ण-स्वामित्व वाली दो सहायक इकाइयों का गठन किया है।
नवगठित इकाइयों के नाम टॉरेंट ऊर्जा 9 प्राइवेट लिमिटेड (टीयू9) और टॉरेंट ऊर्जा 13 प्राइवेट लिमिटेड (टीयू13) हैं।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा, ''कंपनी ने 26 अप्रैल, 2023 को 'टोरेंट उर्जा 9 प्राइवेट लिमिटेड' (टीयू9) नामक एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी को गठित किया है।''
इसके अलावा टॉरेंट पावर ने उसी दिन 'टोरेंट ऊर्जा 13 प्राइवेट लिमिटेड' नामक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भी बनाई है।
ये कंपनियां उत्पादन, पारेषण, वितरण, खरीद, बिक्री, व्यापार, आयात, निर्यात या अन्य बिजली कारोबार का हिस्सा बनेंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)