विदेश की खबरें | संरा के शीर्ष अधिकारी ने भारत के नेतृत्व और प्रतिबद्धता की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी ने उच्च प्रभाव वाले ‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग’ के विस्तार को लेकर भारत के ‘विचारशील नेतृत्व और प्रतिबद्धता’ की सराहना की है, क्योंकि भारत का जोर देकर कहना है कि उसका सहयोग किसी भूगोल या ज्यामिति की सीमा में बंधा नहीं है और वह (नयी दिल्ली) दुनिया भर के देशों की सहायता करता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र, आठ अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी ने उच्च प्रभाव वाले ‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग’ के विस्तार को लेकर भारत के ‘विचारशील नेतृत्व और प्रतिबद्धता’ की सराहना की है, क्योंकि भारत का जोर देकर कहना है कि उसका सहयोग किसी भूगोल या ज्यामिति की सीमा में बंधा नहीं है और वह (नयी दिल्ली) दुनिया भर के देशों की सहायता करता है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर के भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास कोष की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को यहां एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना मोहम्मद ने एक वीडियो संदेश में कहा कि कोविड-19 महामारी ने 2030 एजेंडा की उपलब्धि के लिए वैश्विक, अंतर-पीढ़ीय एकजुटता और सहयोग के नये तरीकों की आवश्यकता को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी ने हमारे मौजूदा सामाजिक संबंधों की सीमाओं का परीक्षण किया है और यह साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपनी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की समझ के तौर-तरीके को नया आकार प्रदान कर रही है। इसलिए 15 करोड़ अमेरिकी डालर का भारत-संयुक्त राष्ट्र कोष इतना महत्वपूर्ण है। यह इस बात का एक विशिष्ट और सफल उदाहरण है कि कैसे हम ‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग’ को आगे बढ़ा सकते हैं और इसे वक्त पर उभरते देशों की जरूरतों की पूर्ति के लिए और अधिक उत्तरदायी बन सकते हैं।’’

अमीना ने उच्च प्रभाव वाले ‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग’ के विस्तार को लेकर भारत के ‘विचारशील नेतृत्व और प्रतिबद्धता’ की सराहना की है। उन्होंने कहा, ‘‘आइए हम इस सकारात्मक गति का इस्तेमाल करें और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्राप्ति के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को और बढ़ाएं।’’

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने मुख्य भाषण देते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में, कोष और इसकी गतिविधियां बढ़ी हैं। “आज, भारत और संयुक्त राष्ट्र इस कोष के माध्यम से अपने सहयोगी प्रयासों में ‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग’ के लिए नये मानक स्थापित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 75 वर्षों में विकास की हमारी अपनी यात्रा दक्षिण के अन्य विकासशील देशों के लिए कई आदर्श पेश करती है। डिजिटल कनेक्टिविटी हो, या वित्तीय समावेशन अथवा दो अरब से अधिक टीकाकरण, भारत आरोह्य समाधान प्रदान करता है और इन समाधानों को अन्य विकासशील देशों के साथ साझा करने के लिए हमेशा तैयार रहता है।’’

मुरलीधरन ने कहा कि यह जरूरी है कि कोविड महामारी के बाद की स्थिति में, सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर एलडीसी जैसे कमजोर क्षेत्रों, विशेष रूप से अफ्रीका और छोटे द्वीपीय देशों पर ध्यान केंद्रित करके प्राथमिकता दी जाए।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि ‘दक्षिण-दक्षिण और विकासशील सहयोग’ के प्रति भारत की गहरी और स्थायी प्रतिबद्धता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए यह वास्तव में दोस्तों के बीच एक साझेदारी है। यह ऋणदाता-ऋण प्राप्तकर्ता के बीच का मुद्दा नहीं है। हमने भूगोल को कभी परिभाषित नहीं होने दिया। हमने कभी भी ज्यामिति को खुद को परिभाषित नहीं करने दिया, क्योंकि हम विकासशील दुनिया के देशों की सहायता करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कोरी बयानबाजी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।’’ उन्होंने भारत द्वारा दुनियाभर के 100 से अधिक देशों में कोविड महामारी तथा भारत की ओर से भारत द्वारा कोविड-रोधी टीकों की 24 करोड़ खुराक की आपूर्ति किये जाने का उदाहरण दिया।

वर्तमान खाद्य संकट की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कंबोज ने कहा कि भारत ने सभी भागीदारों और दोस्तों, ‘‘चाहे वह यूक्रेन, अफगानिस्तान, म्यांमा, सूडान, यमन या श्रीलंका हो’’, को मानवीय सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा सर्वोपरि दृष्टिकोण मानव-केंद्रित और पारस्परिक सम्मान पर आधारित है।’’

‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग’ की भावना से विकासशील देशों के साथ काम करने के लिए भारत सरकार द्वारा 2017 में स्थापित 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर के भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास भागीदारी कोष ने अपने पहले पांच वर्षों के दौरान 66 विकास परियोजनाओं पर 51 भागीदार देशों के साथ साझेदारी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\