विदेश की खबरें | शीर्ष रूसी जनरल यूक्रेनी सीमा के निकट मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस का एक शीर्ष जनरल यूक्रेन की सीमा के निकट कुर्स्क क्षेत्र में मारा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मॉस्को, तीन जुलाई रूस का एक शीर्ष जनरल यूक्रेन की सीमा के निकट कुर्स्क क्षेत्र में मारा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बीबीसी की खबर के मुताबिक, रूसी नौसेना के उप प्रमुख मेजर जनरल मिखाइल गुडकोव की मौत यूक्रेन के सुमी क्षेत्र की सीमा से सटे पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र में हुई।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जनरल मिखाइल की मौत ‘सैन्य अभियान’ के दौरान हुई। हालांकि, उसने अभियान के बारे में कोई विवरण साझा नहीं किया।

गुडकोव को सर्वोच्च उपाधि ‘रूसी संघ के नायक’ से सम्मानित किया गया था। वह मार्च में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में पदोन्नति से पहले ‘क्रैक 155वीं मरीन ब्रिगेड’ के कमांडर थे।

कुर्स्क क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर खिन्शतेन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘‘जनरल गुडकोव को उस समय मार डाला गया, जब वह अग्रिम मोर्चे पर अपने सैनिकों से मिलने गए थे।’’

हालांकि, उन्होंने घटना के बारे में कोई विवरण नहीं दिया और न ही इस बात का खुलासा गया कि उनकी मौत कब हुई।

यूक्रेन में रूस के लगभग साढ़े तीन साल के सैन्य अभियान में, मॉस्को ने 10 जनरल के मारे जाने की पुष्टि की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान