देश की खबरें | शीर्ष पिस्टल निशानेबाज विजय, जीतू की राष्ट्रीय टीम में वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक रजत पदक विजेता विजय कुमार और विश्व चैम्पियनशिप के रजत विजेता जीतू राय ने गुरुवार को लंबे समय के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की।

नयी दिल्ली, सात अप्रैल ओलंपिक रजत पदक विजेता विजय कुमार और विश्व चैम्पियनशिप के रजत विजेता जीतू राय ने गुरुवार को लंबे समय के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की।

लंदन ओलंपिक (2012) में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने वाले विजय ने पांच साल बाद प्रतिस्पर्धी निशानेबाजी में वापसी की है। इस 36 साल के निशानेबाज ने पिछले नवंबर में यहां डॉ कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया था।

वह अब अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक हैं। वह ओलंपिक पदक जीतने के बाद से कंधे की चोट से परेशान थे।

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता 34 वर्षीय राय ने पिछले महीने मध्य प्रदेश अकादमी में राष्ट्रीय निशानेबाजी चयन ट्रायल में हिस्सा लिया था।

विश्व कप में कई बार स्वर्ण पदक जीतने वाले राय ने 50 मीटर फ्री पिस्टल में 562 अंक के साथ ट्रायल में शीर्ष स्थान हासिल किया। वह सौरभ चौधरी से एक अंक आगे थे।

महू में सेना निशानेबाजी इकाई (आर्मी मार्क्समैन यूनिट) में प्रशिक्षण ले रहे सूबेदार मेजर राय ने 2024 के ओलंपिक को अपने प्रमुख लक्ष्यों में से एक के रूप में रखा है।

वह 2016 के रियो खेलों के दौरान ओलंपिक में पुरुषों की 10 मीटर क्वालिफिकेशन को पार करने वाले पहले भारतीय पिस्टल निशानेबाज बने थे। वह हालांकि आठ खिलाड़ियों के फाइनल में अपनी लय बरकरार नहीं रख सके थे।

 भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के द्वारा 2022 के लिए घोषित पिस्टल टीम में चौधरी, अनीश, गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, आदर्श सिंह और विजयवीर सिद्धू भी शामिल हैं।

महिला टीम में मनु भाकर, ईशा सिंह, नाम्या कपूर, राही सरनोबत, श्री निवेथा पी और रिदम सांगवान को जगह दी गयी है।

महासंघ ने बाकू में आगामी आईएसएसएफ विश्व कप के लिए राइफल टीम की भी घोषणा की, जहां देश के पिस्टल निशानेबाज अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भाग नहीं ले रहे हैं ।

बाकू विश्व कप के लिए राइफल टीम में अंजुम मौदगिल, इलावेनिल वलारिवान, ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, चैन सिंह, रुद्रांक बालासाहेब पाटिल, दीपक कुमार, पार्थ मखीजा, सिफ्ट कौर समरा और श्रेया अग्रवाल शामिल हैं।

विश्व चैंपियनशिप, युवा ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता मेहुली घोष बाकू विश्व कप के लिए टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन वह साल के लिए चुनी गयी राइफल टीम में शामिल हैं।

बाकू में टूर्नामेंट 27 मई से सात जून तक होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड