विदेश की खबरें | ओबामा प्रशासन में काम कर चुके शीर्ष भारतीय-अमेरिकियों ने बाइडेन का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन में वरिष्ठ अधिकारी रहे चुके छह से अधिक भारतीय-अमेरिकियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन का समर्थन करने की घोषणा की है।

वाशिंगटन, 30 मई पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन में वरिष्ठ अधिकारी रहे चुके छह से अधिक भारतीय-अमेरिकियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन का समर्थन करने की घोषणा की है।

इनमें भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रिचर्ड वर्मा, दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की पूर्व सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल, अमेरिका के पूर्व मुख्य तकनीकी अधिकारी अनीश चोपड़ा और व्हाइट हाउस के पूर्व उप कैबिनेट मंत्री गौरव बंसल शामिल हैं।

यह भी पढ़े | UN पीसकीपिंग डे के दौरान संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने शांति व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका पर दिया जोर.

‘व्हाइट हाउस इनिशिएटिव ऑन एशियन अमेरिकन्स एंड पैसिफिक आइलैंडर्स’ की पूर्व कार्यकारी निदेशक किरण आहूजा, श्रम विभाग में पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ सीमा नंदा और व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ सोशल इनोवेशन एंड सिविक पार्टिसिपेशन की पूर्व निदेशक सोनल शाह समेत ओबामा-बाइडेन प्रशासन के पूर्व अधिकारी भी पूर्व उपराष्ट्रपति का समर्थन कर रहे हैं।

पूर्व अधिकारियों ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘हम सभी ने ओबामा-बाइडेन प्रशासन में उपराष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ काम किया। हमने किफायती देखभाल कानून के जरिए दो करोड़ अमेरिकियों को स्वास्थ्य बीमा पाने में उन्हें मदद करते हुए देखा। हमने उन्हें महामंदी के दौर से अपने देश को बाहर निकालते हुए देखा और हमने उन्हें अपने सहयोगियों के साथ मजबूत संबंध बनाते हुए देखा।’’

यह भी पढ़े | अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन से हुआ अलग, डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के इशारों पर काम करने का आरोप लगते हुए रिश्ता किया खत्म.

बाइडेन (77) डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार माने जा रहे हैं। उन्हें अगस्त में विस्कॉन्सिन में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन द्वारा औपचारिक रूप से नामांकित किए जाने की संभावना है।

कई नेता पहले से ही उनका समर्थन कर रहे हैं, जिनमें राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए कभी डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने की दावेदारी में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे बर्नी सैंडर्स और एलिजाबेथ वॉरेन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़? बहन प्रियंका ने पूर्व स्टाफ से मनी ट्रांसफर को लेकर किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी