देश की खबरें | सिविल न्यायाधीश की भर्ती पर रोक संबंधी मप्र उच्च न्यायालय के आदेश पर शीर्ष अदालत का स्थगनादेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें तीन साल की प्रैक्टिस की अनिवार्य आवश्यकता के बिना सिविल न्यायाधीश के पद पर भर्ती प्रतिबंधित कर दी गयी थी।

नयी दिल्ली, 23 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें तीन साल की प्रैक्टिस की अनिवार्य आवश्यकता के बिना सिविल न्यायाधीश के पद पर भर्ती प्रतिबंधित कर दी गयी थी।

‘मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा (भर्ती और सेवा की शर्तें) नियम, 1994’ को 23 जून, 2023 को संशोधित किया गया था, जिसके जरिये राज्य में दीवानी न्यायाधीश प्रवेश-स्तर की परीक्षा में बैठने की पात्रता के लिए तीन साल के वकालत के अनुभव को अनिवार्य बनाया गया था।

उच्च न्यायालय ने संशोधित नियमों को बरकरार रखा, लेकिन चयनित नहीं हुए दो उम्मीदवारों की उन दलीलों के बाद मुकदमेबाजी का एक और दौर शुरू हो गया, जिसमें कहा गया है कि यदि संशोधित नियम लागू किए जाते हैं तो वे पात्र होंगे। इसके साथ ही उन्होंने ‘कट-ऑफ’ की समीक्षा करने का अनुरोध भी किया।

उच्च न्यायालय ने भर्ती पर रोक लगाते हुए प्रारंभिक परीक्षा में सफल उन उम्मीदवारों को बाहर करने का निर्देश दिया था, जो संशोधित भर्ती नियमों के तहत पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं।

न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ ने सोमवार को उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाले याचिकाकर्ताओं को नोटिस जारी किया और उनसे जवाब तलब किया।

अश्विनी कुमार दुबे के माध्यम से दायर अपनी अपील में, उच्च न्यायालय ने कहा कि खंडपीठ इस बात को समझने में विफल रही कि एक सुविचारित निर्णय की समीक्षा करने की शक्ति बहुत सीमित है और समीक्षा केवल तभी की जा सकती है, जब रिकॉर्ड में कोई गलती और त्रुटि स्पष्ट दिख रही हो।

संशोधित भर्ती नियमों के तहत पात्र विधि स्नातकों से आवेदन आमंत्रित करते हुए 17 नवंबर 2023 को एक विज्ञापन जारी किया गया था।

हालांकि, संशोधित भर्ती नियमों को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने अंतरिम आदेश द्वारा सभी विधि स्नातकों को प्रारंभिक परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट