विदेश की खबरें | राजद्रोह संबंधी बयान देने के मामले में इमरान खान का शीर्ष सहयोगी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के एक करीबी सहयोगी को एक निजी टेलीविजन चैनल पर साक्षात्कार के दौरान कथित रूप से राजद्रोह संबंधी बयान देने के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले चैनल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी गयी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, नौ अगस्त पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के एक करीबी सहयोगी को एक निजी टेलीविजन चैनल पर साक्षात्कार के दौरान कथित रूप से राजद्रोह संबंधी बयान देने के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले चैनल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी गयी।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता शहबाज गिल ने सोमवार को एआरवाई के एक समाचार कार्यक्रम में भाग लिया था और पूर्व प्रधानमंत्री को सेना के खिलाफ दर्शाने के लिए शहबाज शरीफ सरकार की तीखी आलोचना की थी।

पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण ने चैनल पर प्रसारित सामग्री को ‘झूठा, नफरत फैलाने वाला और राजद्रोह’ बताते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया।

प्राधिकरण ने कहा कि साक्षात्कार ‘पूरी तरह भ्रामक सूचना के साथ सशस्त्र बलों में विद्रोह को उकसाकर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए स्पष्ट रूप से खतरा पैदा किया गया।’’

खान से करीबी संबंध रखने वाले चैनल का प्रसारण रोक दिया गया। इसके बाद गिल को गिरफ्तार किया गया।

इस्लामाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि खान के प्रवक्ता गिल को देश की संस्थाओं के खिलाफ बयानबाजी करने तथा लोगों को विद्रोह के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच पीटीआई अध्यक्ष खान ने गिल की गिरफ्तारी को ‘अगवा करने’ की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा, ‘‘यह अपहरण है, गिरफ्तारी नहीं। क्या किसी लोकतंत्र में ऐसी शर्मनाक हरकतें हो सकती हैं? राजनीतिक कार्यकर्ताओं को दुश्मन समझा जाता है।’’

पीटीआई के उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने ट्वीट किया, ‘‘शहबाज गिल को बिना नंबर प्लेट वाली कार में आए अज्ञात लोगों ने बानिगाला चौक से पकड़ा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू